शिमला पर्यटक स्थल

शिमला पर्यटक स्थल

शिमला पर्यटक स्थल

Shimla Tourist Places

संक्षिप्त परिचय

शिमला पर्यटक स्थल एक ऐसा स्थान जहाँ की खूबसूरती अद्भुत, आकर्षित, अनुपम, अद्वितीय, अतुल, न्यारा, निराला, विलक्षण, अतुलनीय, बेजोड़ और लाजवाब है जिसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है जहाँ की छटायें, मौसम, पेड़-पालों वादी, नदी-नाले पक्षी जानवर सब कुछ निराला और आकर्षित है अपने आप में मंत्र मुग्ध करनेवाला स्थान है|

शिमला पहाड़ों पर बसा है शर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़ लेता है जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है|

Shimla Paryatan sthal से जुडी सारी जानकारी आपको मिलनेवाली है सबसे पहले शिमला के इतिहास का विस्तार से वर्णन किया गया है

शिमला पर्यटन स्थलों पर कैसे पहुँचे? इसके लिए सड़क मार्ग रेलमार्ग और वायु मार्ग की जानकारी दी गई है शिमला के संग्रहालयों तक कैसे पहुँचे? वहाँ स्थित मंदिरों में कैसे जायें? वहाँ पर स्थित घुमने के जगहों के बारे में भी विस्तार से बताया गया आगे…

विस्तार से जाने

शिमला समद्रतल से 2206 मीटर की ऊँचाई पर बसा शिमला(पर्यटक स्थल) हिमाचल प्रदेश की राजधानी है| सन 1948 से पूर्व शिमला भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी था|

शिमला पूरी तरह से पहाड़ो पर बसा है और इसलिए इसे “पहाड़ो की रानी” भी कहा जाता है शिमला पर्यटक स्थल के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ हर तरफ ‘हिल स्टेशन’ आपको नज़र आएंगे|

शिमला का इतिहास

शिमला पहले नेपाल का हिस्सा होता था अंग्रेजों ने नेपाल राजा को युद्ध में हराकर शिमला को अपने देश में मिला लिया था| यहाँ ब्रिटिश भारतीय सेना का मुख्यालय था सन 1819 में लेफ्टिनेंट रोस यहाँ रहने लगे आगे चलके 1821 में मेजर कैनेडी यहाँ रहने के लिए आलिशान कोठी बनवाया था फिर लार्ड अर्मस्तार्ट यहाँ रहे उनके बाद से यहाँ बहुत से अंग्रेज रहने लगे| सन 1953 से यह पूर्वी पंजाब का मुख्यलय हुआ करता था आगे चलके सन 1966 में पूर्वी पंजाब को अलग कर दिया गया और शिमला को हिमाचल प्रदेश का राजधानी बना दिया गया|

शिमला भारत के राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है यहीं से 1914 में शिमला समझौते हुए, 1945 के शिमला सम्मलेन भी हुआ सन 1948 में हिमाचल राज्य अस्तित्व में आया इंडिया-पाकिस्तान के युद्ध का समझौता 2 अगस्त 1972 को हुआ था जिसमे 93000 पाकिस्तानी कैदी को रिहा किया गया इसलिए भारत के इतिहास में शिमला एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और साथ ही साथ शिमला पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित होता गया|

शिमला का मौसम, हरी-भरी पहाड़ियाँ, खुबसूरत झरने, नदी-नाले, ऊँची-ऊँची चोटी, शांत वातावरण इन सब वजहों से पर्यटक यहाँ खीचें चले आते हैं|

शिमला कैसे पहुँचे?

शिमला के लिए कोई डायरेक्ट ट्रेन सेवा नहीं है लेकिन अगर आप पंजाब के चंडीगढ़ पहुँच जाते हैं तो  चंडीगढ़ से शिमला 113 किलोमीटर रह जाता है यहाँ से आप बस सेवा ले सकते हैं| दूसरा तरीका है आप दिल्ली से कालका(हरयाणा) पहुँचे वहाँ से मात्र 95 किलोमीटर की दूरी ही रह जाती है इन TOY TRAIN के

(72451 – KLK SML Rail Motor, First Class Rs.800, Journey Time 4:27mins),

(52455 – HIMALYAN QUEEN, First Class Rs.435, Chair Car Rs.255, Journey Time 5:10mins),

(52453 – KLK SML EXP., First Class Rs.275, Chair Car Rs.120, Second Sitting Rs.60, Journey Time 5:15),

(52459 – KLK SML EXPRESS Executive Chair Car Rs.605, Journey Time 5:55mins),

(52451 – SHIVALK DLX EXP. First Class Rs.550, Journey Time 4:40)

के मदद से शिमला आसानी से पहुँचा जा सकता हैं|

हवाई मार्ग से भी आप शिमला पहुँच सकते हैं “शिमला एअरपोर्ट जब्बारहट्टी” है जो मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है शिमला शहर से|

शिमला घुमने का सही समय

शिमला बरसात के मौसम को छोड़कर कभी भी आया जा सकता है लेकिन सबसे ज्यादा लोग गर्मी के मौसम में ही आतें है और समय बिताते हैं|

शिमला की यात्रा

कुफरी

कुफरी शिमला से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह एक बहुत ही सुन्दर स्थल हैं यहाँ बर्फ से जुड़े खेल का आयोजन होता हैं जैसे आइस-स्केटिंग, स्कीइंग आदि गर्मी के दिनों में लोग यहाँ यार्क की सवारी करते हैं| 

राज्य संग्रहालय

यह संग्रहालय शिमला के माल रोड पर स्थित हैं इस संग्रहालय में हिमाचल राज्य की संस्कृति, वेशभूषा, कला-साहित्य से जुड़ा हर चीज की जानकारी देखा जा सकता है|

Jakhu hills Hanuman Statue

शिमला सम्पूर्ण यात्रा जानकारी

जाखू हिल

शिमला से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसकी ऊँचाई 2500 मीटर है यह शिमला का सबसे ऊँचाई वाला स्थान है इस पहाड़ के चोटी पर से एक तरफ पुरे शहर को देखा जा सकता है और दुसरे तरफ बर्फीली हिमालय की चोटी को देखा जा सकता है चोटी पर पहुँचने के लिए एक लम्बी चड़ाई चड़ना पड़ता है चोटी पर हनुमानजी का प्राचीन मंदिर है|

चाडविक जलप्रपात

यह स्थान शिमला से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह एक पिकनिक स्पॉट है जहाँ सैलानियों का भीड़ लगा रहता है यहाँ का झरना पर्यटकों का मन मोह लेता है|

समर हिल

यह स्थान शिमला से 4 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है यहाँ तारा देवी का खुबसूरत मंदिर है| यह एक बहुत रमणीक स्थान है|

Samar Hills Tara Devi Temple

क्रेगनानो

यह हरा-भरा घास का मैदान है जो अपने पिकनिक स्पॉट या मनोरंजन के लिए लोग इस स्थान पर आते हैं और अपने जीवन का यादगार पल बिताते हैं पहाड़ी के चोटी पर विश्रामगृह भी बना है| यह एक बेहतरीन शिमला पर्यटक स्थल है|

चैल

यह स्थान शिमला से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और समद्रतल से 2550 मीटर ऊपर है यहाँ महाराजा पटियाला का महल मौजूद है यहाँ विश्व का सबसे ऊँचा चायल क्रिकेट ग्राउंड सन 1893 में महाराजा भूपेंदर सिंह द्वारा बनाया गया था|  

शिमला में घुमने का जगह

नारकंडा

यह स्थान शिमला से 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहाँ हर साल जनवरी फरवरी मार्च के महीने में पर्यटन विभाग द्वारा स्कीइंग का प्रशिक्षण कराया जाता है इस समय यह स्थान बर्फ से ढका रहता है यह एक खुबसूरत और मनमोहक स्थान है|  

नालदेहरा

यह स्थान शिमला से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसकी समद्रतल से ऊँचाई 2050 मीटर है यह स्थान अंग्रेजो के वजह से प्रसिद्ध था यहाँ बड़े-बड़े मैदान है जहाँ अंग्रेज लोग गोल्फ खेला करते थे यह एक मनमोहक स्थान है|  

शिमला का प्रसिद्ध जगह

गेईटी थिएटर

यह शिमला का सबसे प्रसिद्ध स्मारक है यह शिमला का माल रोड पर स्थित है यह एक रंगमंच है जहाँ लोग नाटक के रूप में अपने कला का प्रदर्शन करते है यह थियेटर अपने वास्तुकला का उत्कृष्ट उदहारण है|

प्रॉस्पेक्ट हिल और कामना देवी मंदिर

यह शिमला से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहाँ कामना देवी का मंदिर पहाड़ी पर स्थित है जिसकी ऊँचाई 2125 मीटर है यहाँ से डूबता सूर्य और निकलते चाँद दोनों का आकर्षण सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है|

हिमालयन पक्षीशाला

यह शहर  के बिलकुल पास में स्थित है यहाँ  पक्षिप्रेमी पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं लोग अपने DSLR Camera से रंगबिरंगे देश-विदेश के पक्षियों का चित्र और विडियो बनाते है| यह भी एक बेहतरीन शिमला पर्यटक स्थल है|

वायसरीगल लॉज

शिमला में स्थित, अंग्रेजो द्वारा बनवाया गया सबसे विशाल आलीशान और भव्य भवन वायसरीगल लॉज है यह एक ऐतिहासिक भवन है जिसको देखने लोग दूर-दूर आते हैं|

ऑकलैंड हाउस

यह अंग्रेजो के जमाने का सबसे पुराना भवन है जिसमे उस समय के भारत के गवर्नर जनरल लार्ड ऑकलैंड निवास करते थे इसी घर में रहते हुए ऑकलैंड के बहन ने शिमला के ऊपर पुस्तक लिखी थी| 

वार्नस कोर्ट

यह एक कलात्मक घर हुआ करता था ब्रिटिश सेना के कमांडर सर एडवर्ड वार्नस का और इसको सन 1832 में निर्माण करवाया गया था|

शिमला यात्रा गाइड

ग्लेन

शिमला से ग्लेन की दुरी मात्र 4 किलोमीटर है यह एक पिकनिक स्पॉट है जहाँ लोग मनोरंजन करने के लिए आते है दुसरे शब्दों में कहें तो एक ख़ुशी का पल संजोने के लिए यहाँ आते हैं| 

तत्तापानी

यह शिमला से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक हिमाचल प्रदेश का मंडी जिले का एक छोटा सा गाँव हैं यह अपने गर्म पानी के लिए प्रसिद्ध है| ‘तत्ता’ यानि गर्म इसलिए इसका नाम तत्तापानी पड़ गया यह गाँव सतलुज नदी की किनारे पर बसा है|  

वाइल्ड फ्लावर हॉल

शिमला से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल है जहाँ पर यह स्थान  तरह-तरह की फूलों के वृक्ष अपनी खूबसूरती के साथ साथ रंग-बिरंगे पक्षियों को भी अपनी और आकर्षित करती है और उनकी चहचाहट की आवाज स्पष्ट सुनी जा सकती है|

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में हमने शिमला जिले के पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से जाना की कैसे शिमला की यात्रा की जाए? शिमला में घुमने का सही समय क्या है? किस मौसम में शिमला घूमना उचित है? जिससे हम शिमला जिले के पर्यटन स्थल का भरपूर लाभ उठा सकें|

शिमला का वह स्थान जो सबसे ज्यादा प्रभावित करनेवाला है वहाँ का प्राकृतिक पेड़-नदी-झरना वहाँ का शांत वातावरण झरने और नदी के बहते पानी को देखने से डर (तेज बहाव को देखकर) भी लगेगा और अच्छा (मंत्र मुग्ध) भी लगेगा|

एक सवाल मन में आता है की शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी कब बनी?

शिमला सन 1864 ई० को भारत की राजधानी घोषित किया गया आगे चलकर आजादी मिलने के बाद शिमला को पंजाब की राजधानी बनाया गया बाद में शिमला को हिमाचल प्रदेश की राजधानी घोषित कर दिया गया|

इस प्रकार शिमला शुरू से ही भारत का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण शहर रहा है उपरोक्त जानकारी के आधार पर आप शिमला के पर्यटन स्थल पर निबंध भी लिख सकते है| हमारे तरफ से भरपूर प्रयास किया गया है की आपको शिमला से जुड़े सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया गया है फिर भी अगर कोई सवाल हो तो आप हमसे पूछ सकते हैं हमें ईमेल करके या कमेंट करके|

To get more information of शिमला पर्यटक स्थल – CLICK HERE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0