kolkata tourist places

kolkata tourist places

kolkata tourist places

कोलकाता पर्यटन स्थल

संक्षिप्त परिचय

एक ऐसा स्थान जहाँ का रहन-सहन घूमना-फिरना सब कुछ अपने आप में एक अनोखा और अद्भुत अनुभव है|

एक ऐसा स्थान जहाँ लड़कियों को देवी  की तरह पूजा जाता है

एक ऐसा स्थान जहाँ बारहों महीनों पूजा-अर्चना होती रहती है पूजा पंडाल विश्व विख्यात है जहाँ के रसगुल्ला, मिस्टी दही (खानपान) का अपना अलग ही स्वाद है|

“Kolkata tourist places” गंगा नदी पर बसा एक खुबसूरत शहर है यह भारत का पूर्व की राजधानी भी रहा है इसलिए भी इसका महत्व अधिक है|

इस लेख में हम देखेंगे “बंगाल का प्राचीन इतिहास” के बारे में| इसके अलावा कोलकाता पर्यटन स्थल जिसके अंतर्गत विक्टोरिया मेमोरियल, शांति निकेतन, बोटानिकल गार्डन आदि खुबसूरत स्थानों के बारे में जानेंगे| कोलकाता में एक ऐसा स्थान भी है जो विज्ञान का एक जीता जगाता ब्रम्हाण्ड है जिसको तारामंडल कहते है जहाँ जाने के बाद आप अपने आप को एक अलग ही दुनिया में पाएंगे इसके अलावा बिरला म्यूजियम और साइंस सिटी एक ऐसा स्थान है जहाँ विज्ञान के बारे में सबकुछ जानने का मौका मिलता है विज्ञान की बारीकियों को समझने का मौका मिलता है|       

जैसे-जैसे आप आगे पढ़ते जायेंगे आप कोलकाता के प्रसिद्ध स्थलों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते जायेंगे कोलकातावासी खेल से बहुत लगाव रखते है चाहे क्रिकेट हो फुटबॉल हो अन्य खेल हो यहाँ भारत का सबसे ज्यादा क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम “ईडन गार्डन” भी मौजूद है जिसकी क्षमता लगभग 90 हजार से एक लाख लोगों का है| इसके अलावा “Kolkata nicco park” और कोलकाता “Eco park” घुमने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है|  

कोलकाता जिसको कलकात्ता (Calcutta) के नाम से भी जाना जाता है कोलकाता पर हमारे रिसर्च के आधार पर बहुत सी अनसुलझी चीजों के रहस्यों से पर्दा हटा है जिसके बारे में विस्तार से आगे बताया गया है|  

विस्तार से जाने

कोलकाता एक ऐसा स्थान जहाँ का खानपान, वेश-भूषा, पहनावा, संस्कृति, कला सब एक अलग पहचान रखती है और “kolkata tourist places” सब घूमना चाहेंगे| पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता है पहले यह कलकत्ता हुआ करता था यह भारत की राजधानी भी हुआ करती थी (अंग्रेजो के जमाने में)|

कोलकाता को पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है और यह भारत के 4 प्रमुख महानगरों में से एक महानगर है अन्य तीन महानगर है-दिल्ली, मुंबई, चन्नई|

कोलकाता शहर हुगली नदी(गंगा) के किनारे बसा एक पुराना शहर है जो अपने कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है कलकत्ता में सन 1690 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के लिए यहाँ अपना मुख्यालय का नींव रखा था तब यह एक छोटा सा गाँव था अंग्रेजों द्वारा यहाँ से व्यापार करने के कारण कलकत्ता विकसित होता गया और धीरे-धीरे यह क़स्बा, नगर फिर महानगर में बदल गया इस महानगर में कई पर्यटन स्थलों का सुन्दर और आकर्षित स्थान मौजूद है यह एक धार्मिक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है|

कलकत्ता शहर महान लोगों का जन्म स्थली है जैसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजो को भारत से निकाल फेंका, स्वामी विवेकानंदजी (महान दार्शनिक), रामकृष्ण परमहंस (काली माता का परम भक्त), रविंद्रनाथ टैगोर (कवि, उपन्‍यासकार, नाटककार, चित्रकार), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने श्री व्योमेश चंद्र बैनर्जी, साहित्यकार बंकिमचंद्र चटर्जी ने बंगाली राष्ट्रवादियों को बहुत प्रभावित किया इन्हीं का लिखा आनंदमठ जिसमे गीत “वन्दे मातरम” आज वह भारत का राष्ट्र गीत है|

कोलकाता में सालभर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है यहाँ का दुर्गा पूजा नवरात्रि के दिनों में होने वाला पूजा विशेष महत्व रखता है जिसके लिए विशेष ट्रेन का इन्तेजाम किया जाता है बंगाल को देवियों का देश भी कहा जाता है यहाँ साल भर पूजा होता है माँ काली कोलकाता का प्रसिद्ध देवी है|

कोलकाता कैसे जाएं

कोलकाता भारत की पुरानी राजधानी होने के वजह से यहाँ पहुँचना बहुत ही आसान है चाहे आप हवाई मार्ग से आ रहें है रेलमार्ग से या सड़क मार्ग से आ रहें है यह हर मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा है कोलकाता देश के सभी प्रमुख शहरों से वायु मार्ग द्वारा जुड़ा है यहाँ देश के हर कोने से रेलमार्ग मार्ग की सुविधा उपलब्ध है साथ ही साथ सड़क मार्ग द्वारा भी कोलकाता देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है आप किसी भी मार्ग से “kolkata tourist places” आ सकतें है|

बंगाल का प्राचीन इतिहास

बंगाल का महत्व महाकाव्य काल से रहा है इसलिए इसको “बंग” कहा गया है तीसरी शताब्दी में पुरे बंगाल पर मौर्य वंश का शासन रहा था फिर गुप्त वंश का शासन साम्राज्य रहा उसके बाद ग्यारवीं शताब्दी में बंगाल पर सेन वंश का शासन रहा इसके बाद कुतुबुद्दीन ऐबक के शासन काल में बंगाल को दिल्ली सल्तनत में मिला लिया गया| मुग़ल शासनकाल में औरंगजेब की मृत्यु के बाद बंगाल के शासक सिराजुद्दौला ने स्वंय को स्वतंत्र घोषित कर दिया|

सन 1757 ई० प्लासी युद्ध में अंग्रजों ने मुगलों को पराजित कर अपना शासन स्थापित किया सन 1905 ई० में अंग्रेजो ने बंगाल को दो राज्य में बाँट दिया पूर्वी बंगाल(असम) और पश्चिमी बंगाल(पश्चिम बंगाल) बना और 1912 में कोलकाता भारत की राजधानी अंग्रेजों द्वारा घोषित कर दिया गया और सन 2000 में कलकत्ता शहर के नाम को “कोलकाता” में बदल दिया गया इसी प्रकार कलकत्ता के स्थान पर kolkata tourist places हो गया|

कोलकाता कैसे घूमें?

Victoria Memorial

विक्टोरिया मेमोरियल

सन 1901 में लार्ड कर्जन द्वारा महारानी विक्टोरिया की याद में बनवाया था जो 20 साल में सन 1921 में बनकर तैयार हुआ यह सफ़ेद संगमरमर से बना है यह लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल के शिल्प पर आधारित है यह अंग्रेजो का एक अमूल्य धरोहर है इसमें 25 कमरें है और 3500 से अधिक वस्तुओं को दर्शकों को देखने के लिए रखा गया है यहाँ महारानी विक्टोरिया का शीशे का एक मूर्ति महल के मध्य में रखा हुआ है महल के चारों तरफ गार्डन और फ़व्वारे लगे हैं|

भारतीय संग्रहालय

सन 1875 ई० में निर्मित यह संग्राहलय एशिया का सबसे खुबसूरत संग्राहलय है इसमें भू-विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी-विज्ञान, मनुष्य-विज्ञान, कला-विज्ञान, साहित्य-विज्ञान, उद्योग विज्ञान भागों में बंटा है इस म्यूजियम में अमरावती, गंधार, सारनाथ, जावा, कम्बोडिया आदि स्थानों का पुरातन और ऐतिहासिक लेख और सामग्री रखी गई है इसमें लुप्त हुये जानवरों के कंकाल बहुत अच्छे ढंग से प्रदर्शित किया गया है इसलिए इस संग्राहलय को “जादूगर” के नाम से भी जाना जाता है| यह एक अच्छा Kolkata tourist places images with names दिया हुआ है|

कोलकाता पर्यटन स्थल

Shanti Niketan

बोटानिकल गार्डन

यह हावड़ा में हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बस हैं यह एक विशाल क्षेत्रफल में फैला है जो लगभग 109 हेक्टेयर में फैला है बोटानिकल गार्डन की खासियत यह है की यहाँ 200 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ है जिसके सोर का घेरा एक हजार फूट तक फैला है यहाँ लगभग 40 हजार पेड़ है साथ ही साथ यहाँ स्थित फॉर्म हाउस लोगों को अपनी और आकर्षित करता है इसलिए यह स्थान एक बेहतरीन kolkata tourist places आपके लिए हो सकता है|  

शांति निकेतन

कोलकाता से इसकी दूरी 163 किलोमीटर है शांति का प्रतीक शांति निकेतन यह स्थान भारत के प्रसिद्ध कवि रविंद्रनाथ टैगौर के लिए प्रसिद्ध है यहाँ पर रहकर उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की| यहाँ के फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को ऑस्कर अवार्ड प्राप्त हुआ था विश्व विख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन यहीं से आतें है जैसा नाम है वैसा शांति यहाँ देखती भी है यहाँ की फुल-फुल्वारी, बगीचे सब में एक आकर्षण है एक बेहतरीन शांतिप्रिय स्थान|

पश्चिम बंगाल के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल

Howrah Bridge

हावड़ा पुल

एक ऐतिहासिक पुल कोलकाता और हावड़ा को जोडनेवाला सेतु है इस पुल को “रविन्द्र सेतु” के नाम से जाना जाता है इसमें 2590 टन लोहा लगा है 15 सौ फूट लम्बा और 71 फूट चौड़ा जिस पर 4 लेन बना है इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसको बिना खंबे पर बनाया गया है और बीचे में कोई सपोर्ट भी नहीं लगा है यह उस समय का एक बेजोड़ इंजीनियरिंग का एक नमूना है|

विद्यासागर सेतु

ईश्वर चंद्र विद्यासागर एक समाज-सेवक थे उन्ही के नाम पर इस पुल का नाम पड़ा इसको 2nd Hooghly Bridge भी कहते है इसमें 6 लेन है हुगली नदी(गंगा नदी) पर बना है इसकी चौड़ाई 35 मीटर और लम्बाई 823 मीटर है 10 अक्तूबर 1992 को शरू हुआ यह पुल 2 parallel खंबे पर झूलता हुआ पुल है पुल के मध्य में पहुँचे पर हल्का से हिलता हुआ प्रतीत होता है पुल लोहे के जंजीरों के सहारे झूलता हुआ बना है|  

unique places to visit in kolkata

बिड़ला तारामंडल

यह तारामंडल साँची बौद्ध स्तूप के आकार पर बना है यह पुरे एशिया का पहला सबसे बड़ा तारामंडल है इसका निर्माण 1962 में एम एल डालमिया द्वारा किया गया और उद्घाटन एक साल बाद पंडित जवारलाल नेहरु द्वारा किया गया इस तारामंडल की खासियत है यह पुरे खगोलीय ब्रम्हाण्ड को डिजिटल रूप में भव्य तरीके से प्रदर्शित करता है यहाँ बैठकर आपको ऐसा लगेगा जैसे खुले आसमान में बैठकर पुरे ब्रम्हाण्ड को देख रहें हैं यहाँ आकर लोग एक अलग दुनिया में चले जाते हैं इसलिए यह एक बेहतरीन kolkata tourist places आपके लिए सिद्ध हो सकता है|

बाग बगान

यह स्थान ऐसे जगह पर स्थित है जहाँ से पुरे पश्चिम बंगाल को कण्ट्रोल किया जाता है इस स्थान को “डलहौजी स्क्वायर” के नाम से भी जाना जाता है| यह स्थान दो शहीदों के नाम है Bipin, Badal और Dinesh से BBD Bag बना इस स्थान के दक्षिण तरफ राम भवन स्थित है दुसरे तरफ असेम्बली हाउस और तीसरे तरफ उच्च न्यायालय, लाल बाजार (कोलकाता पुलिस मुख्यालय) व् अन्य महत्वपूर्ण बिल्डिंग मौजूद है और मध्य में एक सुन्दर तालाब बना है जो दर्शको का मन मोह लेता है शाम को लोग यहाँ टहलने और घुमने के लिए आते है|

कोलकाता के दर्शनीय स्थल

रबिन्द्र भवन

यह भवन गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के नाम पर बना संग्राहलय है जिसमे टैगोर जी से जुडी उनके जीवन का विस्तृत चित्रण किया गया है इसमें एक रंगमंच भी मौजूद है जिसमे नाटक का कार्यक्रम किया जाता है कलाकार अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करतें है यहाँ मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है|

रबिन्द्र सरोवर

यह स्थान कोलकाता के ढकुरिया में स्थित है यह एक कृत्रिम झील है झील में बोटिंग की व्यवस्था उपलब्ध है लोगों के लिए यह एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है यहाँ बगल में स्पोर्ट्स स्टेडियम है इसके अलावा जापानी बौद्ध मंदिर भी है झील के अलावा एक स्विमिंग पूल भी है अतः इस स्थान को भी एक्स्प्लोर किया जा सकता है|

पश्चिम बंगाल पर्यटन

Kolkata Eden Garden Cricket Stadium

साइंस सिटी

विज्ञान की नगरी साइंस सिटी कोलकाता इसका स्थापना 1 जुलाई 1997 को हुआ था यह भारत सरकार के संस्कृत मंत्रालय के अंतर्गत आता है यहाँ के पेक्षागृह में आपको विज्ञान से संबंधित चीजों को देखने को मिल जायेंगे अन्तरिक्ष विज्ञान, जल विज्ञान, विशाल रोबोटिक जानवर जिसमे विलुप्त हुये डायनासोर लाइटिंग, आवाज के साथ दिखाया जाता है kolkata tourist places के रूप में यह एक अच्छा स्थान है जहाँ जरुर जाना चाहिए|

इडेन गार्डन

भारत में क्रिकेट को सबसे अधिक लोकप्रिय खेल माना जाता है इडेन गार्डन स्टेडियम की स्थापना 1864 में किया गया उस समय के गवर्नर जनरल लार्ड ऑकलैंड की बहन के नाम पर इडेन गार्डन को रखा गया शरू में इसको ऑकलैंड सर्कस गार्डन नाम दिया गया आगे चलके इसको इडेन गार्डन रख दिया गया इसके बगल में फोर्ट विलियम मौजूद है बाबुघाट बगल में है दूरदर्शन भवन और कोलकाता उच्च न्यायालय स्टेडियम से सटा है ईडन गार्डन कहां है? ईडन गार्डन कोलकाता में है| दर्शको की क्षमता 90,000 है| इसमें Day/Night match खेले जाते है|

कोलकाता का पार्क

Kolkata nicco park

निक्को पार्क इसको पुराने में झिलमिल भी कहा जाता था यह 13 अक्तूबर 1991 को जनता के लिए खोला गया इसे पश्चिम बंगाल का डिस्नीलैण्ड भी कहा जाता है यह सबसे अच्छा kolkata tourist places आपके लिए साबित होगा यहाँ रोपवे से आप पुरे स्थान को देख सकते है पार्क में टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते है बच्चो के लिए एक से बड़कर एक मनोरंजन के झूले, वाटर खेल, स्ट्राइकिंग कार, पैडल बोट, केबल कार, विडियो गेम, भूलभुलैया, एफिल टावर, गुलाब उद्यान, 40 फीट ऊँचा झरना, 4D सिनेमा हॉल आदि मौजूद है|   

Kolkata Eco Park

इसको प्रकृति तीर्थ कहते हैं जो कोलकाता के न्यू टाउन में स्थित है nicco park से eco park की दूरी 8 किलोमीटर है eco park 480 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है इसका संचालन HIDCO द्वारा किया जाता है इसका उद्घाटन 29 दिसम्बर 2012 को ममता बनर्जी(CM) द्वारा किया गया था इसमें दुनिया के सात अजूबों की झलक है, जंगली फूलो का मैदान, बोन्साई उद्यान, चाय बगान, हर प्रकार के वृक्ष लगे हुए है तितली उद्यान, खेल की व्यवस्था आदि| प्रकृति प्रेमी के लिए यह एक खुबसूरत पार्क है|

बंगाल के पर्यटन स्थल

कोलकाता का चिड़ियाघर

अलीपुर चिडियाघर या कोलकाता चिडियाघर दोनों ही नामों से इसे जाना जाता है यह लगभग 19 हेक्टर क्षेत्रफल में फैला है यह देश का सबसे पुराना चिड़ियाघर है जिसको 1 मई 1876 को खोला किया गया इस चिड़ियाघर की सबसे बड़ी विशेषता है यहाँ मौजूद सभी जानवर स्वछंद आसमान के नीचे विचरण करते है और सबका अलग-अलग घर बना है इसके अलावा यहाँ मछलीघर भी मौजूद है|

Birla Industrial & Technological Museum(BITM)

यह म्यूजियम बालीगंज गुरुसदय रोड पर स्थित है इसको घनश्याम दास बिरला द्वारा पिलानी हॉल (टावर बिल्डिंग) में खोला गया दस साल बाद इसको बालीगंज में सन 1954 में स्तान्तरित कर दिया गया यह भारत का पहला साइंस म्यूजियम है इस म्यूजियम में विज्ञान से संबंधित हर तरह का टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष संबंधित उपकरण आपको देखने को मिलता है इस म्यूजियम को देखने के लिए आपको पुरे एक दिन का समय लगेगा|

कोलकाता के प्रसिद्ध मंदिर

Belur math front side
Belur math

बेलूर मठ पश्चिम बंगाल के धार्मिक स्थलों में से सबसे प्रसिद्ध स्थल है इसका कोलकाता से बेलूर मठ लगभग 9 किलोमीटर दूर है इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंदजी द्वारा सन 1897 में किया गया था जोकि 40 एकड़ में फैला है मठ के मंदिर में स्वामी रामकृष्ण परमहंस, माता शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद जी का समाधिस्थल व् मूर्ति मौजूद है बेलूर परिसर में विवेकानंद विश्वविद्यालय, शिल्प मंदिर, विद्या मंदिर, वेद विद्यालय आदि है यह भारत के प्रमुख kolkata tourist places में से एक है|

दक्षिणेश्वर मंदिर

इस मंदिर का निर्माण सन 1847 में रानी रशोमनी द्वारा कराया गया यह मुख्यतः काली माता मंदिर है जो बंगालिओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है इसी स्थान पर स्वामी रामतीर्थ को आत्म ज्ञान प्राप्त हुआ था कोलकाता से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह स्थान 25 एकड़ में फैला है हुगली नदी(गंगा) पर बसा है मंदिर के अन्दर चांदी से बना एक हजार पंखुडियां हैं माता का 100 फूट ऊँचा मूर्ति है मंदिर में 12 गुम्बद है मंदिर के चारों और भगवान शिव के 12 मंदिर बने है|

पश्चिम बंगाल धार्मिक स्थल

Kali mandir (kalighat)

काली मंदिर

कोलकाता का कालीघाट शक्तिपीठ मंदिर कोलकाता का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हैं यह 51 शक्तिपीठ में से एक है एक मान्यता के अनुसार शिव के तांडव के द्वारन माता सती के शरीर का दाहिने पैर का उंगली गिरा था यहाँ स्थित प्रतिमा में देवी काली भगवान शिव के छाती पर पैर रखी हुई है गले में नरमुंडों की माला एक हाथ में कटारी दुसरे में कटोरा जीभ निकला हुआ रक्त टपकता हुआ दिख रहा है चेहरा लाल से काला हो गया है यहाँ बलि देने का स्थान भी बना है यहाँ के पण्डो से बच कर रहना चाहिए नहीं तो ठगने का संभावना रहता है|

बिड़ला मंदिर

यह एक खुबसूरत मंदिर है यह पूरी तरह सफ़ेद संगमरमर का भव्य मंदिर है इसको बनाने में 22 वर्ष लग गये थे इसमें भगवान श्री राम जानकी लक्षण हनुमान शिव पार्वती गणेश आदि अन्य देवी देवता और ऋषियों के मूर्तियाँ मौजूद है मंदिर राजस्थानी कला का एक बेजोड़ नमूना है मूर्तियों के माध्यम से इसको दर्शाया गया है और दीवारों पर कला उकेरकर बहुत भव्य तरह से कला का प्रदर्शन किया गया है अतः kolkata tourist places में बिरला मंदिर का दर्शन जरुर करना चाहिए|

पश्चिम बंगाल के दर्शनीय और पर्यटक स्थल

Kolkata Tram

ट्राम संग्रहालय

इसका उद्घाटन 2014 में किया गया था इस संग्रहालय का नाम “स्मरणिका ट्राम संग्रहालय” रखा गया एस्पलेनैड में स्थित “ट्राम संग्रहालय” यह अपने तरह का अनोखा संग्रहालय है ट्राम को पहले घोड़े से खिंचा जाता था आगे चलके इसको इलेक्ट्रिक से संचालित किया जाने लगा ट्राम संग्रहालय पुराने ट्रामों को ही सुसज्जित करके बनाया गया है इसके अन्दर बैठकर आप रेस्टुरेंट की तरह आनंद ले सकते है|     

Marble Palace

मार्बल पैलेस का निर्माण सन 1835 में राजा राजेंद्र मलिक द्वारा कराया गया था वह एक धनी व्यापारी थे यह मुक्ताराम बाबु स्ट्रीट कोलकाता में स्थित है यह एक बेहतरीन महलनुमा हवेली है जो पूरी तरह संगमरमर का बना है इसकी दीवारें, फर्श, मूर्तियाँ सब कुछ सफ़ेद संगमरमर का बना है इसमें एक खुबसूरत बगीचा है, रॉक गार्डन, झील, संग्रहालय और छोटा चिड़ियाघर भी मौजूद है|

कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

शहीद मीनार

इसका निर्माण सन 1828 में ईस्ट इंडिया कंपनी के मेजर जनरल डेविड ओक्टरलोनी के याद में बनाया गया था इसका पहले का नाम ओक्टरलोनी स्मारक था इसकी ऊँचाई 48 मीटर सफ़द रंग का है आगे चलकर इसको शहीद मीनार कर दिया गया इसका वास्तुकला मिस्री और तुर्की पर आधारित है यह स्मारक कोलकाता मैदान रानी राष्मनी एवेनुय में स्थित है|

इंडियन लाइब्रेरी

कोलकाता का यह पुस्तकालय भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय है इसको राष्ट्रीय पुस्तकालय कहते है इसकी स्थापना 1948 में किया गया था इसको अधिनियम 1948 “इम्पीरियल लाइब्रेरी” के तहत पारित किया गया था यह बेलवेडियर रोड पर स्थित है यहाँ आपको लाखों पुस्तक देखने को मिल जायेंगे साथ ही साथ पुराने और प्राचीन दस्तावेजों का संग्रह भी मिल जायेगा|  

पश्चिम बंगाल के प्रमुख पर्यटन स्थल

डायमंड हार्बर

यहाँ पहुँचने के लिए सियालदह-डायमंड हार्बर ट्रेन(60km) से जाया जा सकता है बस या टैक्सी द्वारा यह दूरी(51km) रह जाता है  यह एक पिकनिक स्थल है यह हुगली नदी के समीप बसा है और यह नदी बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलता है यहाँ अंग्रेजों द्वारा बंदरगाह भी बना है इसके अलावा चिंगडाखाली किला है जिसमे औजार रखे गए है इस क्षेत्र का बहुत बड़ा भू-भाग (लगभग 907 वर्ग मील) सुंदरबन के लिए सुरक्षित है जिसको स्टीमर या पानी-जहाज से लोग घूमते है|

नेहरु बाल संग्रहालय

राष्ट्रीय संग्रहालय कहां स्थित है? यह संग्रहालय जवाहरलाल नेहरु रोड कोलकाता में स्थित है यह म्यूजियम पूरी तरह बच्चो को समर्पित है जिसे 1972 में जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन पर 14 नवम्बर को चालू किया गया इसका मुख्य उद्देश बच्चो का मनोरंजन करना है उनको खिलौनों, गुड्डा-गुडिया के माध्यम से जानकारी देना जिसमे आप पूरी रामायण, महाभारत चित्रों के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसमें आजादी के समय का आन्दोलन का मूर्ति रूप में प्रदर्शित किया गया है|

कोलकाता की सैर

Kolkata metro railway

सन 1984 में कोलकाता में शरू हुआ भारत का पहला भूमिगत रेल प्रणाली यह भारतीय रेल के द्वारा संचालित किया जाता है इस समय यह 22.3 किलोमीटर की दूरी तय करती है (दमदम से टालीगंज) लेकिन इसका और विस्तार किया जा रहा है और बहुत जल्द यह पुरे कोलकाता शहर का यात्रा करानेवाली है|

पार्क स्ट्रीट

यह एक ऐसा स्थान है जहाँ दिन-रात चहल-कदमी रहता है यह सड़क कभी सोता नहीं है 24 बीसों घंटों जगता रहता है यहाँ की प्रसिद्ध लोकप्रिय संगीतकारों, कलाकारों का थियेटर मौजूद है जहाँ रंगमंच और नाटक होता रहता है यह स्थान अपने नाईट क्लब के लिए भी मशहूर है यहाँ पब, रेस्तरां और पिकनिक स्पॉट के लिए बहुत प्रसिद्ध है|

पश्चिम बंगाल पर्यटन

फोर्ट विलियम कहां स्थित है

यह एक किला है जो अंग्रेजों द्वारा बनाया गया इस स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा एक स्मारक भी बना है यहाँ आर्मी का मुख्यालय भी मौजूद है यह स्थान हुगली नहीं के पूर्वी किनारे पर बसा है जहाँ भारतीय सेना का मुख्यालय है फोर्ट विलियम किला को किंग विलियम-III के नाम से जाना जाता है किले के साथ यहाँ बहुत बड़ा मैदान और पार्क भी है साथ ही साथ रविन्द्र सेतु पर जाने का रास्ता भी बना है यहाँ का किला देखने लायक है जिसके लिए टिकट लेना होता है|

प्रिन्सेप घाट

इसको सन 1841 में अंग्रेजो द्वारा बनवाया गया था यह स्थान हुगली नहीं के किनारे पर स्थित है यह एक पिकनिक स्पॉट है जहाँ लोग शाम को समय बिताने के लिए आते हैं यहाँ आने के बाद लोग नौका-विहार का मनोरंजन लेते हैं यह स्थान बहुत ही बेहतरीन ढंग से बनाया गया है यह स्थान kolkata tourist places में से एक है जहाँ एक अच्छा समय बिताया जा सकता है|

places to visit near kolkata within 100 kms
China Town
ओल्ड चाइनाटाउन

कोलकाता का सबसे पुराना चीनी लोगों का मार्केट है जहाँ चाइना के लोगों का पूरा का पूरा क़स्बा बसा है उनका घर-दुकान सब कुछ बना है शाम होते ही यहाँ चोउमिन, बिरयानी और अन्य प्रकार का भोजन मिलने लगता है यहाँ पार्टी भी चलती है यहाँ कम बजट में बेहतरीन नाश्ता आसानी से मिल जाता है खाने के शौकिन के लिए यह स्थान “kolkata tourist places” best है|  

कुमर्तुली

यह एक ऐसा स्थान है जहाँ आपको कला का अनुपम झलक दिखेगा यह कुम्हारों का गढ़ माना जाता है जहाँ से मूर्तियों का निर्माण होता है दुर्गा पूजा हो या काली पूजा यहीं के कलाकार मूर्ति बनाने का काम करते हैं यहाँ के कुम्हार मूर्तिकला और मिट्टी के बर्तन बनाकर अपनी जीविकापार्जन करते हैं यहाँ आपको जीवंत कला देखने को मिलेगा|

बंगाल के पर्यटन स्थल
मदर टेरेसा हाउस

नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त मदर टेरेसा का यह हाउस उनके जीवन को समर्पित है यहाँ उनके द्वारा किये कामो को प्रदर्शित किया गया है उनका जीवन लोगों को समर्पित था उनको शद्धांजलि देने लोग यहाँ आते हैं यह मिशनरी आज भी लोगों की सहायता करती है दवाईयों और अन्य प्रकार से लोगों की मदद करती है|

सुंदरबन

अगर आप कोलकाता घुमने गए है और सुंदरबन नहीं गए तो जरुर जायें यहाँ वाइट टाइगर देखने को मिल जायेगा शिप के द्वारा आप पूरा इलाका घूम सकते है पियाली द्वीप पर भी जा सकते हैं और उसका आनंद उठा सकते हैं यह स्थान पूरी तरह पानी और जंगल से घिरा है जहाँ आप अपने आपको प्रकृति के करीब महसूस करेंगे इसलिए यह स्थान kolkata tourist places के अनुरूप है|

कोलकाता का खाना

कोलकाता का मुख्य भोजन मछली और भात(चावल) मछली में भी उसका झोल(रस्सा) संग में रसोगुल्ला और मीठा दही, बेगन भाजा बंगाली लोगों को बहुत प्रिय होता है यह बंगाल का प्रसिद्ध पकवान माने जाते है|

कोलकाता में खाने में क्या फेमस है

भोजन में फिश करी(मछली फ्राई) बंगाल में तीन चीज हर शुभ रस्म में परोसा जाता है- मछली, रसगुल्ला और दही बिना इनके कोई कार्य पूरा ही नहीं होता इसमें रसगुल्ला पुरे दुनिया में प्रसिद्द है बंगाली लोग खाने के शौक़ीन होते हैं यह अपने प्रतेक भोजन में थोडा सा चीनी जरुर डालते हैं यह खाने के शौकिन होते हैं और अपने भोजन में विभिन तरह के व्यंजन परोसते हैं|

निष्कर्ष

हमारा यह हमेशा से कोशिश रहा की “Kolkata tourist places” के बारे में आपको सम्पूर्ण और सटीक जानकारी मिले इसके लिए हमने गहन शोध किया जिस वजह से हम आपको कोलकाता के बारे में सबकुछ बता पाने में सफल हुए हैं|

हमने कोलकाता में खाने में क्या फेमस है इसके बारे में बताया “कोलकाता दर्शन” के बारे में एक पूरा चित्रण किया अगर आप घुमने आयें हैं और कोलकाता मंदिर के दर्शन करना चाहते है इसके लिए “कोलकाता के प्रसिद्ध मंदिर” के बारे में जाना जिसमे “कोलकाता कालीघाट” सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माना गया है जो बंगाल के पर्यटन स्थल में से सबसे प्रमुख है|

हमें उम्मीद है जो भी जानकारी आपके जानने योग्य है वह सब यहाँ दिया गया है जो आपके ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होंगे|

To get more information of kolkata tourist places <– CLICK HERE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0