Table of Contents
भारत के तीर्थ

भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल
संक्षेप्त परिचय
“भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों” का सम्पूर्ण जानकारी यहाँ आपको मिलने वाला है इस लेख में भारत का सबसे बड़ा तीर्थ, सबसे प्राचीन तीर्थ स्थल, तीर्थो के नाम, प्रकार और यात्रा का सम्पूर्ण जानकारी मिलेगा|
हमारा विश्वास है की अगर आप “भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों” के बारे में जानकारी पाने के इच्छुक है तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन वेबसाइट सिद्ध होगा जहाँ उत्तराखंड, उत्तर-भारत, पूर्वी-भारत, दक्षिण-भारत, दक्षिण-मध्य, पश्चिम-भारत का सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगा|
हमने बहुत से किताबों का अध्ययन किया, भारत के बहुत से जगहों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त किया है उनके तस्वीरों को लिया और सारी जानकारी आपके लिए क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी|
विस्तार से जाने
भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का सम्पूर्ण विवरण जानकारी के साथ उपलब्ध है जहाँ आप भारत के प्रसिद्ध और लोकप्रिय धार्मिक स्थलों के पूर्व और नया नाम, वहाँ का रहन-सहन, भेष-भूषा, इतिहास, मौसम, यात्रा, कथा-गाथा, ट्रेन से दुरी (किलोमीटर में) मंदिर का निर्माण आदि की सम्पूर्ण जानकारी सिर्फ एक क्लीक की दुरी पर उपलब्ध है|
साथ ही साथ विभिन प्रकार के साधू-संतो, नागा साधू, गुरु, संत, भिक्षु, योगी के विचार, उनके रहन-सहन, आध्यात्मिक मार्ग और संस्कृति के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
भारत का सबसे प्राचीन तीर्थ स्थल
सम्पूर्ण भारत ही एक तीर्थ है भारत के प्रत्येक राज्य में देवी-देवता का वास है जिसमे उत्तराखंड को देवताओं की नगरी कहा जाता है भारत का प्रत्येक तीर्थ अपने आप में पूर्ण है लेकिन फिर भी कुछ ऐसे स्थान हैं जहाँ स्वयं देवता वास करते है प्रमुख तीर्थ कहलाते है जैसे भगवान शिव का अमरनाथ गुफा इस स्थान को साक्षात् शिव-पार्वती का निवास स्थल माना जाता है दूसरा पुरे विश्व का सबसे पुराना नगर वाराणसी है जिसके बारे मैं कहा जाता है की काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर बसा है इसके बाद अयोध्या-मधुरा भगवान श्री राम-कृष्ण जी का जन्म स्थल|
पौराणिक ग्रंथो के अनुसार गंगा सागर के बारे में कहा जाता है “सब तीरथ बार-बार गंगा सागर एक बार” यह एक ऐसा स्थान है जहाँ गंगा का समुन्द्र में मिलन हुआ है यह स्थान कपिल मुनि का तपोस्थली के रूप में विख्यात है|

भारत के तीर्थ photo
भारत का सबसे बड़ा तीर्थ
भारत का सबसे बड़ा तीर्थ स्टाल अयोध्या में बना है और प्राचीन काल से ही अयोध्या को भगवान राम की नगरी से पुरे भारत में विख्यात है यह दो अक्षर का प्यारा नाम सुनने और बोलने मात्र से परम सुख की अनुभूति होती है पुरे भारतवर्ष में जितना “श्री राम” को लोग जानते है उतना किसी और देवी-देवता को नहीं जानते है| सबका अपना-अपना महत्व है लेकिन श्री राम ने भारतवर्ष को आदर्श सिखाया है वह हम सबके आदर्श है पूज्य है और वंदनीय है|
इसके साथ “भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों” में और भी बहुत से महत्वपूर्ण तीर्थ है जैसे मथुरा, जगन्नाथपुर, बदरीनाथ, वैष्णो देवी, अमरनाथ, इलाहबाद संगम, भगवान बुद्ध का बोध गया इत्यादि अनेको अनेक स्थल है|
भारत के तीर्थ यात्रा
भारत विविधिताओं का देश है दुनिया में सबसे ज्यादा धर्म अगर किसी देश में है तो वह भारत है| भारत में अलग-अलग धर्म और तीर्थस्थल है भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और तीर्थ पहाड़ों में गुफाओं में बीहड़- जंगल में और बेहद दुर्गम मार्गों पर स्थित हैं और इन मंदिरों और तीर्थस्थलों का मार्ग बहुत ही दुर्गम व् ऊँची चढाई, प्राकृतिक आपदाओं से घिरे हुए है उदहारण के लिए वैष्णो देवी, अमरनाथ यात्रा आदि बहुत ही खतरनाक चढाई हजारों मीटर ऊँचे पर्वतों के बीच से होकर पहुँचा जाता है|
भारत के हर क्षेत्र में, हर राज्य में, हर जिले और हर प्रान्त में आपको देवी-देवताओं का स्थान मिल जायेगा कोई न कोई तपस्वी, साधू-संत, मठ, पन्त, संस्था आदि मिल जायेगा इसीलिए तो भारत को देवी-देवताओं का देश कहा गया है|
लोग इन भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और मंदिरों के दर्शन के लिए पर्यटक के रूप में भी मंदिरों में पहुँचते है आस्था के रूप में और भ्रमण के उदेश्य से भी पहुँचते है मंदिर हिन्दुओं के लिए आस्था की धरोहर है इसलिए इसे सुरक्षित रखने के लिए प्रयत्न करना चाहिए साफ़-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और इनकी पवित्रता को बनाये रखना चाहिए साथ ही साथ भारत की संप्रभुता एवं अखंडता को बनाये रखने में सहयोग देना चाहिए|
तीर्थ कितने प्रकार के होते हैं
भारत के तीर्थ
- हिन्दू तीर्थ – सम्पूर्ण भारत ही धार्मिक और आध्यात्मिक तीर्थ है देवी-देवताओं के निवास स्थान को तीर्थ मन जाता है जैसे अयोध्या, मथुरा, कशी | अयोध्या भगवान श्री राम जी का जन्म स्थली है, मथुरा भगवान श्री कृष्ण का और काशी भगवान शिव जी का |
- बौद्ध तीर्थ – बौद्ध धर्म भगवान बुद्ध का तीर्थ स्थल है सारनाथ उनका पहला उपदेश स्थल, कुशीनगर वह स्थल है जहाँ उनको परिनिर्वाण यानि मोक्ष की प्राप्ति हुई और कपिलवस्तु उनका जन्मस्थल है |
- जैन तीर्थ – जैन धर्म में शिखरजी या पारसनाथ एक पर्वत है जोकि झारखण्ड राज्य में है, जैनिओं का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है,गुजरात के गिरनार पहाड़ी एक सिद्ध तीर्थ है इसी प्रदेश में भावनगर जिले का एक ऐसा नगर जो पूर्ण रूप से शाकाहारी, विशाल तीर्थ स्थल है जैनियों का, कुण्डलपुर भगवान महावीर का जन्म स्थान और सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ है |
- सिख तीर्थ – गुरुनानक देव जी महाराज का ननकाना साहिब (पाकिस्तान) देश में स्थित उनका जन्म स्थली है और यहाँ का गुरुद्वारा साहिब बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थस्थली है|
नोट :– यह सभी तीर्थ-स्थान भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हिन्दुओं की ही मानी जाती है
तीर्थों के नाम
भारत के तीर्थों के नाम इस प्रकार है: –
1)हिन्दू तीर्थ 2)जैन तीर्थ 3)सिख तीर्थ 4)बौद्ध तीर्थ आदि प्रसिद्ध तीर्थों के नाम है|
भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल व् चारों दिशाओं के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों के नाम :-
उत्तरा-खण्ड
हरिद्वार
केदारनाथ
ऋषिकेश
बद्रीनाथ वैष्णो देवी
श्रीनगर
अमरनाथ
यमुनोत्री
गंगोत्री
उत्तर-भारत
मथुरा
बरसाना
नंदगाँव
कुरुक्षेत्र
नैना देवी
गोकुल
राम घाट
काशी
अयोध्या
प्रयागराज(इलाहाबाद)
पूर्वी-भारत
गया
काली घाट
तारकेश्वर महादेव
जगन्नाथ पूरी
कामाख्या
गंगासागर
जनकपुर
कोलकाता
दक्षिण-भारत
विजयवाड़ा
तिरुवल्लूर
महाबलीपुरम
तिरुपति बालाजी
रामेश्वरम्
कन्याकुमारी
सोमनाथपुर
शिवसमुद्रम
दक्षिण-मध्य
नरसिंहपुर
गोरेगांव(मुंबई)
पुणे
भीमशंकर
मुंबई
सूरत
द्वारका
द्वारिका धाम
पश्चिम-भारत
हरिद्वार
केदारनाथ
उदयपुर
ओंकारेश्वर
कोटा
मैहर
राम वन
अमरकंटक
भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के सम्पूर्ण विवरण
1) – वाराणसी (Varanasi)
2) – वैष्णो देवी (Vashno Devi)
3) – अयोध्या (Ayodhya)
4) – रामेश्वरम (Rameshvaram)
5) – मथुरा और वृन्द्रावन (Mathura & Vrindavan)
6) – जगन्नाथपुरी (Jagannathpuri)
7) – बद्रीनाथ धाम (Badarinath Dham)
8) – ऋषिकेश (Rishikesh)
9) – गया और बोध गया (Gaya & Bodha Gaya)
10) – हरिद्वार (Haridwar)
11) – अमरनाथ (Amarnath)
12) – गंगा सागर (Ganga Sagar)
13) – प्रयागराज (Prayagraj)
14) – तिरुपति बालाजी (तिरुमलै) (Tirupati Balaji-Tirumale)
15) – कन्याकुमारी (Kanyakumari)
भारत के उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के तीन महर्षियों का सम्पूर्ण विवरण
16) – दुर्वासा ऋषि आश्रम (Durvasa)
17) – दत्तात्रेय ऋषि आश्रम (Dattatreya)
18) – चन्द्रमा ऋषि आश्रम (Chandrama)
Conclusion:
“भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों” का सम्पूर्ण जानकारी हमने ऊपर देखा भारत विविधताओं का देश है भारत में इतने देवी देवता है जितने पुरे दुनिया को मिला लिया जाए तो भी ज्यादा है हिन्दू धर्म में 33 कोटि देवी-देवता है इसका अर्थ बहुत ही आसान है हम जीव-निर्जीव हर चीज को भगवान मानते हैं और उनकी पूजा करते है मसलन आकाश जहाँ हम खुले में रहते है, मिट्टी जो हमें अनाज देती है जल जिसको हम पीते हैं हाथी, घोड़ा, मछली, शेर सबमे हम ईश्वर का रूप देखते है यह सब हमारे पूज्य है यही तो सनातन धर्म है|
अगर आप धार्मिक स्थलों को ध्यान से देखते है वहाँ के पुजारी, भिक्षु, योगी, साधु-संत या तांत्रिक-औघड़ आदि को देखते है इनका रहन-सहन आश्रमों की अद्भुत शांति, भेष-भूषा उनका आध्यात्मिक मार्ग और संस्कृति सब में भिन्नता मिलेगी|
आज भी हिमालय के कंदराओं में योगी तपस्या करते दिख जायेंगे जो अद्भुत और अलौकिक शक्तियों से युक्त है जिनके दर्शन मात्र से ही कई जन्मों का पूण्य प्राप्त हो जाता है भारत के सिद्ध पीठ और शक्ति पीठ इस बात के गवाह है|
ऐसा कहा जाता है की वाराणसी भगवान शिव के त्रिशूल पर बसा है भारत 5000 वर्ष पूर्व एक समृद्ध देश था आज हम सबकी जिम्मेदारी है की हम भारत के पौराणिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करें|
For more information click here